1390 करोड़ से बनेगा कुड़ू से UP तक फोरलेन, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2022 10:37 AM
न्यू NH-39 पर पलामू जिले में भोगू से शंखा तक फोरलेन योजना को स्वीकृति दी गयी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए 1390.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इस एनएच को कुड़ू से गढ़वा होते हुए विंढमगंज तक फोरलेन किया जाना है, जो आगे यूपी तक निकल जायेगा.
Ranchi News: न्यू एनएच-39 (ओल्ड एनएच-75) पर पलामू जिले में भोगू से शंखा तक फोरलेन योजना को स्वीकृति दी गयी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए 1390.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने ट्वीट कर दी. इस राशि से करीब 50 किमी लंबी फोर लेन सड़क बनेगी. इसमें भू-अर्जन की राशि भी सम्मिलित है.
इस एनएच को कुड़ू से गढ़वा होते हुए विंढमगंज तक फोरलेन किया जाना है, जो आगे उत्तर प्रदेश तक निकल जायेगा. झारखंड में इस फोरलेन को पांच हिस्सों में बनाया जायेगा. पार्ट तीन के अंतर्गत भोगू से शंखा तक की सड़क आती है. एनएचएआइ ने इस योजना के लिए पहले ही टेंडर जारी कर दिया था. स्वीकृति के इंतजार में योजना का टेंडर जारी कर दिया गया था, ताकि समय की बचत हो. इधर, स्वीकृति की प्रक्रिया चले और उधर टेंडर का निबटारा भी हो सके. इस योजना के लिए टेंडर डाले जा चुके हैं. इसी माह टेंडर का निबटारा भी कर दिया जायेगा. इस तरह तय हो जायेगा कि किस कंपनी को काम दिया जायेगा. इसके बाद काम शुरू कराया जायेगा. अब भारत सरकार ने योजना को स्वीकृति दे दी है. ऐसे में जमीन के मुआवजा का भुगतान भी हो सकेगा.
Also Read: Jharkhand : अमित अग्रवाल 1000 करोड़ की अवैध खनन में भी संलिप्त, 7 दिनों के लिए ED की रिमांड पर
-
पार्ट-1 के तहत कुड़ू से उदयपुरा तक
-
पार्ट-2 के तहत उदयपुरा से भोगू तक
-
पार्ट-3 के तहत भोगू से शंखा तक
-
पार्ट-4 के तहत शंखा से खजूरी तक
-
पार्ट-5 के तहत खजूरी से विंढमगंज तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










