वेंकटेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 21 से

Updated:
विज्ञापन

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव 21 से 23 जून तक मनाया जायेगा. यह निर्णय संचालन समिति की बैठक में लिया गया.

विज्ञापन

रांची़ श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव 21 से 23 जून तक मनाया जायेगा. यह निर्णय संचालन समिति की बैठक में लिया गया. इसकी अध्यक्षता रामअवतार नारसरिया ने की. तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन सांयकाल में कलश स्थापना व यजमान संकल्पम् का कार्यक्रम होगा. दूसरे दिन यानी 22 जून को सुबह नौ बजे श्रीसुदर्शन महा होमम महानुष्ठान शास्त्रोक्त विधि से होगा. दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी. भगवान वेंकटेश, जगत्जननी महालक्ष्मी श्रीश्रीदेवी व श्रीभूदेवी के साथ पालकी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. इसके लिए कांचीपुरम से एक दल यहां आयेगा. वहीं अंतिम दिन 23 जून को भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर, श्रीश्रीदेवी और श्रीभूदेवी का कल्याणोत्सव मनाया जायेगा. भगवान के मंगलमय परिणयोत्सव के लिए कांचीपुरम से दक्षिण के विद्वान आचार्यों का एक दल श्रीवत्स भट्टर के नेतृत्व में रांची आयेगा. नादेश्वरम पार्टी भी यहां आ रही है. श्रीधाम वृंदावन के अनिरुद्धाचार्य जी महाराज विशेष रूप से यहां आयेंगे और उन्हीं के निर्देशन में सभी कार्यक्रम संपन्न होगा. बैठक में नारायण प्रसाद जालान, रमेश धरनीधरका, प्रदीप नारसरिया, अनूप अग्रवाल, घनश्याम दास शर्मा, विनय धरनीधरका, उदय राठौड़, अनीष अग्रवाल, रामवृक्ष साहू ,कन्हैयालाल लोहिया, ओमप्रकाश केजरीवाल, सुशील लोहिया आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola