ईडी कार्यालय पहुंचे पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का, कई सवालों का करना होगा सामना

राज्य के पूर्व गृह सचिव और मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ईडी कार्यालय पहुंचे है. यहां ईडी के अधिकारी उनसे कई मुद्दों को लेकर पूछताछ करेंगे. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें पहले ही समन भेजा गया था और पूछताछ के लिए बुलाया था.
Rajeev Arun Ekka: राज्य के पूर्व गृह सचिव और मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ईडी कार्यालय पहुंचे है. यहां ईडी के अधिकारी उनसे कई मुद्दों को लेकर पूछताछ करेंगे. हालांकि, ईडी कार्यालय आते समय उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत नहीं की लेकिन उम्मीद जतायी जा रही है पूछताछ से निकलकर वो मीडिया से रूबरू हो सकते है और पूछताछ से संबंधित जानकारी साझा कर सकते है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें पहले ही समन भेजा गया था और पूछताछ के लिए बुलाया था.
मनी लांड्रिंग केस में पूछे जाएंगे कई सवाल
बता दें कि पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का से ईडी के अधिकारी मनी लांड्रिंग केस में उनसे कई सवाल पूछ सकती है. साथ ही विशाल चौधरी के दफ्तर में बैठकर कथित तौर पर सरकारी फाइलें निबटाने का वीडियो वायरल होने के मामले में उनसे पूछताछ किये जाने की संभावना है. जानकारी हो कि ईडी के पहले समन पर विधानसभा के बजट सत्र का हवाला देते हुए वो पहले समन पर पेश नहीं हुए थे. लेकिन ईडी ने दुबारा उन्हें समन भेजकर सोमवार यानी 27 मार्च को बुलाया, जिसके बाद वो कार्यालय आए है.
Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, नियोजन नीति पर चर्चा की उम्मीद
क्या है मनी लांड्रिंग का मामला ?
बात अगर मनी लांड्रिंग केस की करें तो संताल क्षेत्र में करीब 1 हजार करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले में ईडी की टीम जांच कर रही है. मनी लांड्रिग मामले में 24 मई 2022 को ईडी ने विशाल चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी की थी. कहा जाता है कि जब ईडी ने विशाल चौधरी के अरगोड़ा अशोक नगर रोड नंबर छह स्थित आवास में छापेमारी करने पहुंची थी, तब उसने गेट खोलने से पहले अपना आइफोन कचरे में फेंक दिया था. हालांकि, ईडी ने फेंके गए मोबाइल को जब्त कर लिया था. इसी छापेमारी में विशाल चौधरी के राजीव अरुण एक्का से संबंध निकलकर सामने आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










