झारखंड के अग्निशमन विभाग के मुख्यालय में लगी आग, कॉन्फ्रेंस रूम जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में ���ग्निशमन विभाग के मुख्यालय में शुक्रवार सुबह आग लग गयी. इसमें कॉन्फ्रेंस रूम पूरी तरह जलकर राख हो गया. कई दस्तावेजों के भी जलने की सूचना है. मुख्यालय परिसर में खड़े दमकल वाहनों से आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अग्निशमन विभाग के मुख्यालय में शुक्रवार सुबह आग लग गयी. इसमें कॉन्फ्रेंस रूम पूरी तरह जलकर राख हो गया. कई दस्तावेजों के भी जलने की सूचना है. मुख्यालय परिसर में खड़े दमकल वाहनों से आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजेंद्र चौक के समीप स्थित अग्निशमन विभाग के मुख्यालय के ऑफिस में पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी. विभाग के दूसरे तल्ले पर स्थित कॉन्फ्रेंस रूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया. इसी तल्ले पर विभागीय कागजात और सामान भी थे, जिसके जल जाने की सूचना है.

फायर ब्रिगेड के मुख्यालय में आग लगने और परिसर में दमकल वाहनों के होने के बावजूद इतना अधिक नुकसान होने की वजह से विभाग की आलोचना हो रही है. दमकल विभाग के इंजन आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola