पत्नी, सास, साला पर घर में घुसकर चोरी करने की प्राथमिकी
Birsa Munda
फिरदौस मनीटोला निवासी मो एजाज ने पत्नी शौमिल नौशीन, सास सकीला हसन और साला साकिब हसन पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
रांची. फिरदौस मनीटोला निवासी मो एजाज ने पत्नी शौमिल नौशीन, सास सकीला हसन और साला साकिब हसन पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 22 अप्रैल की दोपहर दो बजे तीनों आरोपी मेरे घर में घुसे और टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, एसी, इंवर्टर, पलंग, सोफा, डायनिंग टेबल, किचन का सारा सामान गाड़ी से लाद कर ले गये. इसके अलावा नगद 37 हजार रुपये की चोरी कर ली. जब सास व साला को रोकने की कोशिश की, तो वे मारने-पीटने पर उतारू हो गये. धमकी दी कि तुमको जान से मरवा देंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए