झारखंड : रांची के दीपाटोली आर्मी कैंट के पास लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधानी रांची के दीपाटोली स्थित आर्मी कैंट के पास भीषण आग लगी है. आग की लपटें लगातार ऊंची उठ रही है जिससे आसपास के लोग सहम गये हैं. आग पर काबू पाने में सेना के जवान जुटे हैं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: राजधानी रांची के दीपाटोली स्थित आर्मी कैंप के पास भीषण आग लगी है. सरना टोली के पास लगी आग की लपटें विकराल रूप धारण कर ली है. इससे आसपास के लोग सहम गये हैं. अगजनी की जानकारी मिलते ही दमकल और सेना की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटे. सबसे पहले आग सूखे पेड़ और पत्तियों में लगी. इसके बाद देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया. इधर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है‍. फिलहाल, इस भीषण आगजनी में कोई भी नुकसान होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

भीषण अगजनी से लोगों में हड़कंप

बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली स्थित दीपाटोली आर्मी कैंप के पास इस अगजनी से लोगों में हड़कंप मच गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं, सेना की कई गाड़ियां भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई थी. दोनों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola