Fencing : झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप आज से

Updated:
विज्ञापन

तीन दिवसीय चैंपियनशिप का उदघाटन दोपहर 12 बजे होगा

विज्ञापन

रांची. 16वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप शुक्रवार से आइडियल इंटरनेशनल स्कूल दलादिली में होगी. तीन दिवसीय चैंपियनशिप का उदघाटन दोपहर 12 बजे होगा, जबकि रविवार 15 दिसंबर को सेमीफाइनल और फाइनल के साथ चैंपियनशिप का समापन होगा. प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर गुरुवार को स्कूल प्रबंधन, रांची जिला तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों और राज्य भर से आये तकनीकी पदाधिकारियों की टेक्निकल डायरेक्टर के साथ बैठक हुई. राज्य संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा ने कहा कि चैंपियनशिप से चुने गये सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. चैंपियनशिप में राज्य भर के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. इसकी तैयारी पूरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का उदघाटन मुख्य अतिथि सह विद्यालय के चेयरमैन डॉ माजिद आलम करेंगे, जबकि प्रिंसिपल मंजू बग्गा विशिष्ट अतिथि होंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola