ePaper

PHOTOS: रांची के बुंडू में सजा मां दुर्गे का दरबार, देखते बन रहा दुर्गा पूजा का उल्लास

Updated at : 21 Oct 2023 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: रांची के बुंडू में सजा मां दुर्गे का दरबार, देखते बन रहा दुर्गा पूजा का उल्लास

बुंडू (रांची), आनंद राम महतो-झारखंड के रांची जिले के बुंडू नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए. मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. ढोल व ढाक पूजा पंडाल के समीप बज रहे हैं. पूरा माहौल भक्तिमय है. दुर्गा पूजा का रंग देखते ही बन रहा है.

विज्ञापन
undefined

बुंडू के बिहार क्लब का पंडाल बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर तैयार किया गया है. विशाल क्लब बुंडू की लाइटिंग व्यवस्था धुर्वा मोड़, बिचक टोली, सोनाहातू रोड में दर्शकों को लुभा रही है. बजरंग दल द्वारा चलंत प्रतिमा और आकर्षक पंडाल बनाया गया है. लाइटिंग की व्यवस्था दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.

undefined

शिव शक्ति क्लब रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर भव्य बना है. इसका पट खोल दिया गया है. काली मंदिर चौक समीप मिलन मंदिर सेवा संघ, शनिवार की सुबह पट खुलते ही बंगाली परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की गयी. श्री श्री राधा रानी मंदिर परिसर में श्री श्री श्याम सुंदर भूदेव समिति के पूजा पंडाल में पंडितों द्वारा पारंपरिक विधान के अनुसार शुक्रवार से ही पूजा-अर्चना की जा रही है.

undefined

जनकल्याण समिति, किसान क्लब, बजरंग संघ द्वारा शनिवार को पट खोलते ही कलश यात्रा निकालकर पूजा शुरू की गयी. श्री राम संघ कॉलेज रोड में चंद्रयान लॉन्चिंग का प्रारूप बनाया गया है. इसके पट खोल दिए गए हैं.

undefined

बुंडू के ग्रामीण क्षेत्रों में डामरी, एदलहातू, तैमारा, रेलाडीह, कांची, टुन्जु आदि गांवों में सप्तमी से ही पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. दुर्गा पूजा के रंग में गांव-शहर रंग गए हैं.

undefined

प्रसिद्ध प्राचीन कालीन धार्मिक स्थल महामाया मंदिर में सप्तमी की सुबह से ही लोग पूजा करने के लिए पहुंचने लगे. पंडित अनिरुद्ध चक्रवर्ती के द्वारा श्रद्धालुओं को सुबह से ही पूजा करायी गयी. इस मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर 10 दिन तक विशेष पूजा की जाती है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola