ePaper

झारखंड में जनगणना 2021 की तैयारी शुरू, रांची में जिलास्तरीय क्षेत्रीय प्रशिक्षकों को दी जा रही है ट्रेनिंग

Updated at : 02 Mar 2020 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में जनगणना 2021 की तैयारी शुरू, रांची में जिलास्तरीय क्षेत्रीय प्रशिक्षकों को दी जा रही है ट्रेनिंग

जनगणना 2021 (Census 2021) की तैयारी झारखंड (Jharkhand) में भी शुरू हो गयी है. जनगणना 2021 दो चरणों में होगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जायेगी.

विज्ञापन

रांची : जनगणना 2021 (Census 2021) की तैयारी झारखंड (Jharkhand) में भी शुरू हो गयी है. जनगणना 2021 दो चरणों में होगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जायेगी. दूसरे चरण में वास्तविक जनगणना का काम होगा. इस संबंध में रांची (Ranchi) जिला के फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार (2 मार्च, 2020) को शुरू हो गया.

रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, रांची) लोकेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर रांची के अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार और रांची के एडीएम (नक्सल) राजेश बरवार उपस्थित थे.

प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षकों ने बताया कि मकान सूचीकरण कैसे करनी है. पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से प्रशिक्षकों ने विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना मोबाइल ऐप (Census Mobile App) के संचालन के बारे में भी जानकारी दी.

फील्ड ट्रेनर्स को रांची समाहरणालय के ब्लाॅक ए स्थित कमरा संख्या 307 और ब्लाॅक बी स्थित कमरा संख्या 505 में दो अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण 6 मार्च, 2020 तक चलेगा. पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि कसी कार्य को शुरू करने का प्रमुख आधार होता है प्रशिक्षण.

उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स से कहा कि जनगणना 2021 के लिए नियम और प्रावधानों की सही जानकारी प्रशिक्षण के दौरान हासिल करें. प्रशिक्षण सही तरीके से होगा, तो काम भी सही तरीके से होगा. इसलिए अपनी ट्रेनिंग पर फोकस करें. उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बाद फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्नावली बनाकर दें.

फील्ड ट्रेनर्स को ट्रेनिंग देने वाले मास्टर ट्रेनर्स में एडीएम (नक्सल) राजेश बरवार, रांची के जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चैबे, रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश सिंह, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता शामिल हैं. अपर समाहर्ता को रांची जनगणना प्रशिक्षण कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola