ePaper

रांची के बड़ा तालाब को अब गंदे पानी से मिलेगी मुक्ति, 8.20 करोड़ से बने एसटीपी का हुआ ट्रायल

Updated at : 26 Nov 2023 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के बड़ा तालाब को अब गंदे पानी से मिलेगी मुक्ति, 8.20 करोड़ से बने एसटीपी का हुआ ट्रायल

रांची के बड़ा तालाब को अब गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी. इसमें अब नालों का गंदा पानी नहीं गिरेगा. इसके लिए 8.20 करोड़ से बने एसटीपी का ट्रायल हुआ है.

विज्ञापन

Ranchi News: शहर के हृदयस्थली में स्थित बड़ा तालाब में अब नालियों का गंदा पानी नहीं गिरेगा. इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा 8.20 करोड़ रुपये की लागत से सेवा सदन अस्पताल के समीप सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया गया है. शनिवार को इस एसटीपी का ट्रायल प्रशासक अमित कुमार की उपस्थिति में किया गया. इसमें सब कुछ ठीक-ठाक रहा. इस दौरान एसटीपी का निर्माण करने वाली कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह में यह पूरी तरह से फंक्शनल होकर काम करने लगेगा. इससे तालाब गंदगी से मुक्त होगा और पानी में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ेगी. मौके पर उप प्रशासक रजनीश कुमार सहित निगम के अभियंता उपस्थित थे.

undefined

पांच साल तक एसटीपी का मेंटेनेंस करेगी कंपनी

इस एसटीपी का निर्माण जेबीआर टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया है. कंपनी द्वारा पांच सालों तक इसका मेंटेनेंस किया जायेगा. मतलब कंपनी पांच सालों तक इन मशीनों की देखरेख करेगी, ताकि रांची के बड़ा तालाब में गंदे पानी का प्रवेश न हो.

Also Read: राजधानी में चल रहे खटालों को नगड़ी व होटवार में किया जायेगा शिफ्ट, इससे पहले होगा सर्वे
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola