रांची के डीआइजी और ग्रामीण एसपी बदले, अखिलेश झा रांची के नये डीआइजी
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 1:45 AM
राज्य की हेमंत सरकार ने मंगलवार की रात चार डीआइजी व 13 जिलों के एसपी का तबादला कर दिया है. एसपी रैंक के 2006 बैच के आइपीएस को भी प्रोन्नति देकर उन्हें डीआइजी बनाया गया है. कुल चार रेंज रांची, दुमका, कोल्हान और हजारीबाग रेंज के डीआइजी को बदल दिया गया है
रांची : राज्य की हेमंत सरकार ने मंगलवार की रात चार डीआइजी व 13 जिलों के एसपी का तबादला कर दिया है. एसपी रैंक के 2006 बैच के आइपीएस को भी प्रोन्नति देकर उन्हें डीआइजी बनाया गया है. कुल चार रेंज रांची, दुमका, कोल्हान और हजारीबाग रेंज के डीआइजी को बदल दिया गया है. इसके अलावा 13 जिलों के एसपी को भी बदला गया है. इनमें देवघर, पाकुड़, जमशेदपुर के एसएसपी, धनबाद के एसएसपी, पाकुड़, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, गोड्डा, गढ़वा, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, चतरा और साहिबगंज जिलों के एसपी शामिल हैं. इस संबंध में मंगलवार रात गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
रांची के रेंज डीआइजी अमोल विणुकांत होमकर और रांची के ग्रामीण एसपी रिषभ कुमार झा का तबादला किया गया है. होमकर को हजारीबाग रेंज का डीआइजी और रिषभ को महत्वपूर्ण चतरा जिले का एसपी बनाया गया है. स्पेशल ब्रांच के डीआइजी अखिलेश झा को रांची का नया डीआइजी बनाया गया है. इन्हें पलामू रेंज के डीआइजी का प्रभार भी दिया गया है. रांची के सिटी एसपी सौरभ को रांची के ग्रामीण एसपी का प्रभार दिया गया है. इसी तरह चतरा के एसपी अखिलेश वारियर को बेहतर काम का इनाम देते हुए एसएसपी धनबाद की जवाबदेही दी गयी है.
धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल को जेएपीटीसी पदमा का एसपी बनाया गया है. कोडरमा के एसपी एम तमिल वाणन को एसएसपी जमशेदपुर बनाया गया है, जबकि जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे को जैप-9 साहिबगंज का कमांडेंट बनाया गया है. जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय को देवघर का नया एसपी बनाया गया है.
वहीं देवघर के एसपी नरेंद्र कुमार को दुमका रेंज का डीआइजी बनाया गया है. पाकुड़ के एसपी राजीव रंजन सिंह को कोल्हान डीआइजी की जवाबदेही दी गयी है, जबकि कोल्हान डीआइजी कुलदीप को एसटीएफ का डीआइजी बनाया गया है. सरायकेला के एसपी कार्तिक एस को हजारीबाग का एसपी और नक्सल एसपी मो अर्शी को सरायकेला का एसपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










