झारखंड में फिर बढ़ेगी डीजल-पेट्रोल की कीमत

Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि करने का फैसला किया है. कैबिनेट की सहमति के बाद इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. वाणिज्य कर विभाग ने पेट्रोल पर दो रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर की दर से वैट बढ़ाने का फैसला किया है. पेट्रोल पर फिलहाल 22 प्रतिशत या 15 रुपये प्रति लीटर में से जो अधिक हो, उस दर पर वैट की वसूली की जाती है.

विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि करने का फैसला किया है. कैबिनेट की सहमति के बाद इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. वाणिज्य कर विभाग ने पेट्रोल पर दो रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर की दर से वैट बढ़ाने का फैसला किया है. पेट्रोल पर फिलहाल 22 प्रतिशत या 15 रुपये प्रति लीटर में से जो अधिक हो, उस दर पर वैट की वसूली की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी तरह डीजल पर 22 प्रतिशत या 8.37 रुपये प्रति लीटर में से जो अधिक हो, उस दर पर वैट की वसूली होती है. वैट की गिनती के इस फार्मूले में आंशिक बदलाव किया जा रहा है. इससे अब पेट्रोल पर 22 प्रतिशत या 17 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 22 प्रतिशत या 12.38 रुपये प्रति लीटर में से जो अधिक हो, उसी दर पर वैट की वसूली होगी. सरकार ने आर्थिक कारणों से इससे पहले 2.50 रुपये प्रति लीटर की दर से दी गयी छूट वापस ली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola