झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में ₹2100 शुल्क का विरोध, शिक्षिका विवाद में भी निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के 2100 रुपये शुल्क को कम करने के लिए आजसू छात्र संघ ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

रांची: झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए विद्यार्थियों से लिये जा रहे 2100 रुपये के पंजीकरण शुल्क को कम करने की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने आवाज उठायी है. बबलू महतो के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से मुलाकात कर शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि 2100 रुपये का शुल्क विद्यार्थियों के लिए अधिक है. इससे उन पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है. संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शुल्क में कमी करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आजसू दीक्षांत समारोह का विरोध और बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा.

शिक्षिका से बहस के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

इधर, आजसू नेता रवि और विश्वविद्यालय की एक शिक्षिका के बीच हुई बहस के मामले को भी छात्र संघ ने गंभीरता से लिया है. संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल में बबलू महतो के अलावा अनुष्का सिंह, अमन साहू, राजेश सिंह, योगेश महतो, करण मुंडा, विवेक महतो, खुशी यादव, बिट्टू वर्मा, राज दुबे और मानस जायसवाल समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola