RSS और ABVP के साथ-साथ BJYM में तपकर BJP में पहुंचे नेता हैं दीपक प्रकाश

Updated:
विज्ञापन

deepak prakash joined bjp after serving rss abvp and bjym for several years : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जमीन से जुड़े नेता हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में तपकर कुंदन बने और इसके बाद भाजपा में आये.

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जमीन से जुड़े नेता हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में तपकर कुंदन बने और इसके बाद भाजपा में आये. वर्ष 1973 से स्वयंसेवक रहे दीपक प्रकाश ने राजनीति विज्ञान में स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है. वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले प्रदेश के संगठन महामंत्री थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्होंने कई पदों पर काम किया. वह नगर मंत्री, जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख, विश्वविद्यालय प्रमुख और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य तक बने. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में वह एक बार राज्य सचिव बने, तो दो बार राज्य के उपाध्यक्ष चुने गये.

भारतीय जनता पार्टी में उन्हें दो बार राज्य सचिव चुना गया. दो बार वह प्रदेश के उपाध्यक्ष बने और तीन बार कोर कमेटी के सदस्य रहे. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी जब 25 सीटों पर ही सीमित रह गयी, तो प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. काफी दिनों तक पद रिक्त रहने के बाद दीपक प्रकाश को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गयी थी. अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola