आतिशबाजी के विवाद में किया जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

चुटिया थाना में केस दर्ज

विज्ञापन

रांची. चुटिया पावर हाउस मोड़ निवासी अरविंद कुमार ठाकुर ने आतिशबाजी करने के विवाद में जानलेवा हमला करने के आरोप में चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में सोनू अग्रवाल, मनोज वर्मा और राजा के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक नवंबर की रात अपनी दुकान में पूजा करने के बाद घर जा रहे थे. इसी दौरान उनके कर्मचारियों के साथ काली मंदिर के पास आतिशबाजी को लेकर मारपीट की जाने लगी. जब शिकायतकर्ता वहां बीच-बचाव करने पहुंचे, तब आरोपी पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट की. साथ ही तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर सिर फोड़ दिया. दुकान के कर्मचारी राज हंश गुप्ता, रोहित सिंह पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया. दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola