हिंदपीढ़ी का सीआरपीएफ के जवान रखेंगे विशेष ध्यान

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची का हिंदपीढ़ी क्षेत्र कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन चुका है. यहां के लोगों ने स्थानीय प्रशासन के समझाने के बाद भी लाॅकडाउन के निर्देश और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से नहीं किया. इसके मद्देनजर मंगलवार से सीआरपीएफ की दो कंपनियों की तैनाती की गयी है. मंगलवार को सीआरपीएफ के […]

विज्ञापन

रांची : रांची का हिंदपीढ़ी क्षेत्र कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन चुका है. यहां के लोगों ने स्थानीय प्रशासन के समझाने के बाद भी लाॅकडाउन के निर्देश और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से नहीं किया. इसके मद्देनजर मंगलवार से सीआरपीएफ की दो कंपनियों की तैनाती की गयी है. मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ जिला पुलिस पहले की तरह वहां पर रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीआरपीएफ की तैनाती से पूर्व उपायुक्त राय महिमापत रे ने केंद्रीय बल के अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें सीआरपीएफ को हिंदपीढ़ी की स्थिति की जानकारी दी गयी. एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि रांची में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. इसके बावजूद लोग इस बीमारी की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं.

37 सीसीटीवी व नौ बटन कैमरे से नजर हिंदपीढ़ी पर नजर रखने के लिए 37 सीसीटीवी कैमरा, नौ बटन कैमरा से लैस पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. सीसीटीवी का कंट्रोल गुरुनानक स्कूल से हो रहा है. पूरे इलाके को आठ जोन में बांटा गया है. वहां छह डीएसपी व छह इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी तैनात किये गये हैं. हिंदपीढ़ी के लोग लॉकडाउन का पालन करें, इसके लिए 15 गलियों को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola