झारखंड: डीजीपी के आदेश के बाद भी थम नहीं रहे अपराध, बेखौफ अपराधी रांची में वारदातों को दे रहे अंजाम

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधी हत्या कर आराम से निकल जा रहे हैं. पुलिस घटनास्थल पर सिर्फ कागजी कार्रवाई पूरी कर ड्यूटी पूरी कर लेती है. थाना में जान-माल की गुहार लगानेवालों को भी सुरक्षा नहीं प्रदान की जाती है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध थम नहीं रहे. तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पिछले दिनों संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक की थी. इसमें हर हाल में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने का आदेश दिया गया था. बावजूद इसके राजधानी रांची में हत्या, लूट और छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरी की भी कुछ घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन


बेखौफ हैं अपराधी

झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधी हत्या कर आराम से निकल जा रहे हैं. पुलिस घटनास्थल पर सिर्फ कागजी कार्रवाई पूरी कर ड्यूटी पूरी कर लेती है. थाना में जान-माल की गुहार लगानेवालों को भी सुरक्षा नहीं प्रदान की जाती है. राजधानी में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस की चेकिंग हाईअलर्ट पर है, लेकिन शायद ही कोई अपराधी पकड़ा गया हो.

चेकिंग व्यवस्था पर भी उठने लगे सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में चेकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं क्योंकि पुलिस किसी सूचना के आधार पर चेकिंग नहीं करती है. स्थान बदल-बदल कर चेकिंग करने के बजाय एक निश्चित स्थान पर पुलिस रात 10 बजे से चेकिंग शुरू करती है. इस दौरान सिर्फ वाहनों की जांच की जाती है.

19 जुलाई को झारखंड के डीजीपी ने की थी बैठक

19 जुलाई को झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक की थी. इसके बाद भी आदेश का असर नहीं दिखा. अपराधी वारदात को अंजाम देते रहे और पुलिस वारदात के बाद जांच में जुटी रही.

हत्या और लूट की घटनाओं को दिया अंजाम

21 जुलाई 2023 : बुंडू थाना क्षेत्र के जोजोदा निवासी रमेश मुंडा के पुत्र सुखराम मुंडा की हत्या कर दी गयी

24 जुलाई 2023 : चडरी निवासी अश्विनी की मेजर कोठी के पास हत्या कर शव खरसीदाग ओपी क्षेत्र में फेंक दिया गया.

डीजीपी की बैठक के बाद रांची की प्रमुख घटनाएं

24 जुलाई 2023 : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में राजकिशोर की पत्नी से सोने की चेन की लूट

25 जुलाई 2023 : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डीएवी कपिलदेव स्कूल के पास से प्रीति से सोने की चेन की लूट

डीजीपी की बैठक के बाद रांची की प्रमुख घटनाएं

25 जुलाई 2023 : ओरमांझी में चार अपराधियों ने रोहित वर्मा से 2,700 रुपये और मोबाइल लूट लिया

25 जुलाई : लोअर बाजार थाना क्षेत्र में सुल्तान शेख से नौ सौ रुपये सहित अन्य सामान लूट लिये गये

डीजीपी की बैठक के बाद रांची की प्रमुख घटनाएं

27 जुलाई 2023 : नगड़ी के दलादली चौक के पास माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी गयी

01 जुलाई 2023 : गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में महिला से चेन और बैग छिनतई का प्रयास.

01 जुलाई 2023 : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मैदान के पास अपराधियों ने महिला से चेन छीन ली.

डीजीपी की बैठक के बाद रांची की प्रमुख घटनाएं

02 जुलाई 2023 : कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप अपराधियों ने महिला से चेन छीन ली.

04 जुलाई 2023 : सदर थाना क्षेत्र के खोरहा टोली में शिक्षिका मरियम तिग्गा से सोने की चेन की छिनतई.

डीजीपी की बैठक के बाद रांची की प्रमुख घटनाएं

09 जुलाई 2023 : सदर थाना क्षेत्र के कोकर शिव शक्ति नगर में महिला अनिमा चक्रवर्ती की चेन छीनी.

11 जुलाई 2023 : बरियातू थाना क्षेत्र के रवींद्र नगर में जूस दुकान संचालक और उसके स्टाफ की हत्या.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola