Corona Vaccination In Jharkhand : रांची में 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए बढ़े टीकाकरण केंद्र, 29 मई से 38 टीकाकरण केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

Updated at : 28 May 2021 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccination In Jharkhand : रांची में 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए बढ़े टीकाकरण केंद्र, 29 मई से 38 टीकाकरण केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

Corona Vaccination In Jharkhand, रांची न्यूज : रांची जिले में 18 प्लस लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है. इसके लिए केंद्र बनाये गये हैं. तेजी से लोगों को टीका लगाने के लिए टीकाकरण केंद्रों में वृद्धि की गयी है. 29 मई यानी शनिवार से 38 केंद्रों पर टीका लगाया जायेगा. रांची के डीडीसी विशाल सागर ने वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा की. इसके बाद 10 केंद्र बढ़ाये गये हैं, ताकि जल्द से जल्द लोगों को वैक्सीन दी जा सके.

रांची में 18 प्लस लोगों को तेजी से कोरोना वैक्सीन दी जाए. इसे लेकर रांची के उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने बैठक की और वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा की. इसके बाद टीकाकरण को लेकर 10 केंद्र बढ़ाये गये हैं. पहले 28 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था. 29 मई से रांची में 38 केंद्रों पर वैक्सीन दी जायेगी.

Also Read: Corona Vaccination In Jharkhand : रांची में 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए आज करें SLOT बुक, 29 व 30 मई के लिए ऐसे बुक करें SLOT, ये है समय

वैक्सीनेशन की समीक्षा के दौरान उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने बताया कि रांची जिला में और टीकाकरण केंद्र खोले जाने हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया जा सके. 29 मई 2021 से रांची जिला में 10 और 18 प्लस वैक्सीनशन सेंटर शुरू होंगे. इस तरह कुल सक्रिय टीकाकरण केंद्रों की संख्या जिले में 38 हो जाएगी. डीडीसी ने बताया कि रांची जिला प्रशासन 100 टीकाकरण केंद्र शुरू किए जाने पर विचार कर रहा है.

Also Read: झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने की गंभीर टिप्पणी, रिम्स को सीटी स्कैन समेत ये सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश

रांची जिला में चल रहे विभिन्न 45 प्लस के टीकाकरण केंद्रों में जहां कम लाभार्थी आ रहे हैं वहां संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपविकास आयुक्त ने अपने स्तर से टीकाकरण का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बीडीओ अपने क्षेत्र में मुखिया एवं प्रबुद्ध लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें ताकि लोगों में जागरूकता आए. बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने मोबाइल वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की. आपको बताएं कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा मोबाइल वैक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी.

Also Read: Jharkhand Weather, Yaas Cyclone LIVE Update : चक्रवाती तूफान यास की बारिश का असर, नदियों का जलस्तर बढ़ा, रांची जिले में पुल क्षतिग्रस्त

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola