ePaper

चापाकल के पास कपड़ा धोने को लेकर विवाद, एफआइआर

Updated at : 19 Aug 2020 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
चापाकल के पास कपड़ा धोने को लेकर विवाद, एफआइआर

चापाकल के पास कपड़ा धोने को लेकर विवाद, एफआइआर

विज्ञापन

ओरमांझी : चापाकल के पास कपड़ा धोने को लेकर हुए विवाद में बीजांग गांव निवासी सोहराई बेदिया ने पड़ोसी लालू बेदिया (50 वर्ष) को लाठी से मार कर पैर तोड़ दिया. इस संबंध में लालू ने उसके विरुद्ध थाना में एफआइआर करायी है.

जानकारी के अनुसार लालू की 14 वर्षीय बेटी रेखा चापाकल के पास कपड़ा धो रही थी. जिसे सोहराई ने उसे कपड़ा धोने से मना किया और आपत्तिजनक शब्द कह कर उसे भागने को कहा. बच्ची ने आपबीती अपनी मां से बतायी.

रेखा की मां ने सोहराई से बच्ची के साथ बदतमीजी करने का कारण जानना चाहा. लेकिन सोहराई ने इसके बाद बच्ची की पिटायी कर दी और उसके पिता लालू के पैर को लाठी से मार कर तोड़ दिया. दोनों घायलों को सीएचसी में कराने के बाद एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola