झारखंड: 15 जून तक लंबित योजनाएं करें पूरी, सभी प्रखंडों में लगाएं कृषि मेला, कृषि सचिव ने दिया निर्देश

Updated at : 18 May 2023 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: 15 जून तक लंबित योजनाएं करें पूरी, सभी प्रखंडों में लगाएं कृषि मेला, कृषि सचिव ने दिया निर्देश

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में कृषि से संबंधित मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके.

विज्ञापन

रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने निर्देश दिया है कि स्वीकृत्यादेश प्राप्त वित्तीय वर्ष 2022-23 की लंबित योजनाओं को किसी भी हाल में 15 जून तक पूरा करें. इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाएगी, तो संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. वित्तीय वर्ष 2023-24 की तालाब, डीप बोरिंग, परकुलेशन की योजनाओं की स्वीकृति 31 मई तक सुनिश्चित करें. नेपाल हाउस स्थित विकास आयुक्त कार्यालय के सभागार में सभी जिले से आये जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं जिला सॉयल कन्जर्वेटिव पदाधिकारियों के साथ वे समीक्षा बैठक कर रहे थे.

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में कृषि से संबंधित मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके. साथ ही विभागीय निदेशक यह सुनिश्चित करें कि विभाग की ओर से विभिन्न जिलों को आंवटित की गयी आवंटित राशि का व्यय नियमानुसार हो. निदेशक इसकी मॉनिटरिंग खुद करेंगे. उन्होंने कहा कि कैलेंडर तैयार कर मेले और प्रदर्शनी की तारीख तय की जाए तथा इसका व्यापक तौर पर प्रचार-प्रसार किया जाए. 15 जून तक सभी प्रखंडों में मेले का आयोजन सुनिश्चित होना चाहिए. प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री कृषि फसल राहत योजना का फ्लैक्स लगाया जाए, ताकि किसान पूरी जागरूकता के साथ योजना का लाभ प्राप्त कर सकें.

Also Read: झारखंड: दो नाबालिगों से गैंगरेप, आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला, दो आरोपी व दो हमलावर अरेस्ट

अबू बकर सिद्दिकी ने प्रोमोशन ऑफ द अर्बन फार्मिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिये जिलास्तर पर एक कमेटी गठित करें, ताकि योजना फलीभूत हो सके. उद्यान विकास योजना के लिए विशेषज्ञों की राय लेने का भी उन्होंने निर्देश दिया. सॉयल कन्जर्वेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी चालू योजनाएं हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए तथा उसका बिल जेनरेट कर भुगतान सुनिश्चित करें. साथ ही पीएल एकाउंट से ली गयीं जलनिधि की योजनाओं को पूरा करें. 31 मई तक सभी आवेदित डीप बोरिंग की स्वीकृति मिले, यह सुनिश्चित करें. बैठक में मुख्य रूप से कृषि निदेशक चंदन कुमार, विभाग के विभिन्न निदेशालयों के निदेशक सहित सभी जिला के कृषि पदाधिकारी, सॉयल कन्जर्वेटिव पदाधिकारी व जिला उद्यान पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola