Political News : मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को शहीद सोबरन सोरेन के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड (नेमरा, गोला) में शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
रांची (संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को शहीद सोबरन सोरेन के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड (नेमरा, गोला) में शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग एकत्रित होकर शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं. उनके बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है. मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा. मैं आज आप सभी को शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, ममता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए