मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकला कैंडल मार्च
ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
इटकी. इटकी में बुधवार की शाम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च मौसीबाड़ी से निकल इटकी बाजार होते हुए बालिका स्कूल तक गया. इस दौरान लोगों से मतदान करने की अपील की गयी. बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग व सीओ विजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है. लोगों की जितनी भागीदारी होगी, देश उतना मजबूत होगा. आगामी 13 मई को अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर बीएसओ हेमंत एक्का, बीपीआरओ रहीस मलिक, बीपीओ संजय कुमार, रोशन कुजूर, धीरज लकड़ा, धर्मदास टोप्पो आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए