रांची झील को बचाने के लिए चला अभियान

Updated:
विज्ञापन

रांची झील को बचाने के लिए चला अभियान

विज्ञापन

रांची: रांची झील बचाओ अभियान समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा द्वारा रांची झील को बचाने के लिए रविवार को भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस दौरान झील के मुख्य घाट (अर्पण द्वार) के समक्ष नगर विकास विभाग, नगर निगम व जिला प्रशासन को नींद से जगाने के लिए शंख एवं घंटी बजायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्री मिश्रा ने कहा कि रांची झील के सौंदर्यीकरण की योजना 1984 से बनायी जा रही है, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है. पूरे तालाब का पानी दूषित हो चुका है. बदबू से जीना मुहाल है. इसलिए जल्द से जल्द इस झील को साफ कराया जाये.

मौके पर अशोक पुरोहित, गोपाल पारीक, लंकेश सिंह, राहुल सिन्हा चंकी, युवराज पासवान, कौशल चौधरी, इंदर सिंह, रंजीत चौरसिया, सुनील सहाय, बृंद कुमार महतो, प्रकाश पाल आदि उपस्थित थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola