रामनवमी शोभायात्रा में नारी शक्ति का शौर्य

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

रामनवमी की शोभायात्रा में सौम्यता के प्रतीक नारी शक्ति का उल्लास चरम पर दिखा.

विज्ञापन

रांची. रामनवमी की शोभायात्रा में सौम्यता के प्रतीक नारी शक्ति का उल्लास चरम पर दिखा. यह नजारा राज्यभर में दिखा. महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा-से-कंधा मिलाती दिखीं. झांकियों में न सिर्फ राम-सीता, शिव-पार्वती और विभिन्न पौराणिक पात्रों को जीवंत किया, बल्कि लाठी-डंडों, तलवारों और अन्य अस्त्र-शस्त्रों के साथ युद्ध कौशल का प्रदर्शन भी किया. रांची में महिलाओं की शोभायात्रा रही आकर्षण का केंद्र : अलबर्ट एक्का चौक पर महिला संगठनों की ओर से निकाली गयी रामनवमी शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही. केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल की महिलाओं ने 101 महावीर पताकों के साथ शोभायात्रा निकाली. महिलाएं एक-रंग का वस्त्र पहने हाथों में महावीर पताके लिये आगे बढ़ रही थीं. श्रीराम के जयकारे के साथ उनका उत्साह देखते बन रहा था. शाम छह बजे महावीर मंडल महिला समिति की शोभायात्रा अलबर्ट एक्का चौक पहुंची. शोभायात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष शोभा यादव सिर पर पगड़ी और हाथ में तलवार लिये कर रही थी. उनके पीछे 300 महिलाओं का समूह एक रंग और हाथ में महावीर पताके और दूसरे हाथ में अस्त्र-शस्त्र लिये चल रहा था. इसके अलावा नारी सेना, नारी शक्ति सेना और श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र जैसे संगठनों से जुड़ी महिलाएं सिर पर पगड़ी पहन और अस्त्र-शस्त्र के साथ शौर्य प्रदर्शन करती दिखीं. इसके अलावा ताशा पार्टी में भी कई युवतियां श्रीराम की धुन बजाती दिखीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola