Railway News : सिरमटोली फ्लाइओवर को लेकर तीसरा ब्लॉक, 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

मेकन-सिरमटोली फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर रांची रेल मंडल की ओर से तीसरा ब्लॉक लेने की तैयारी की जा रही है. इस कारण 10 यात्री ट्रेनों को 11 से 13 दिनों तक के लिए रद्द कर दिया गया है. वहीं, तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. मेकन-सिरमटोली फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर रांची रेल मंडल की ओर से तीसरा ब्लॉक लेने की तैयारी की जा रही है. इस कारण 10 यात्री ट्रेनों को 11 से 13 दिनों तक के लिए रद्द कर दिया गया है. वहीं, तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा.

तीन ट्रेनों के बदलेंगे मार्ग

पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन (06055) को 18 व 25 जनवरी और मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425) को 25 जनवरी को, जबकि रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (07052) को 21 और 28 जनवरी को परिवर्तित मार्ग राउरकेला, सिनी, चांडिल, मुरी, कोटशिला होकर चलाया जायेगा. इसके अलावा रांची-वाराणसी-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस (20887) को 20 से 31 जनवरी तक अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 30 मिनट विलंब से रवाना करने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले फ्लाइओवर निर्माण को लेकर दो बार ब्लॉक लिया जा चुका है. दूसरी बार लिये गये ब्लॉक की अवधि 19 जनवरी को समाप्त हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola