ePaper

मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिसके खिलाफ पीत पत्र जारी किया, उसे ही टेंडर कमेटी में जिम्मा

Updated at : 05 Apr 2024 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिसके खिलाफ पीत पत्र जारी किया, उसे ही टेंडर कमेटी में जिम्मा

इससे पहले ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय व ड्रग इंस्पेक्टर पुतली बिलुंग की मिलीभगत से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाने व नशे के कारोबार को अवैध संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगा था.

विज्ञापन

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक तरफ झारखंड की ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय एवं ड्रग इंस्पेक्टर पुतली बिलुंग पर नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाने व अवैध संरक्षण प्रदान करने से संबंधित मामले में पीत पत्र जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से पूछा है कि इन पर क्या कार्रवाई हुई है? दो अप्रैल को लिखे गये पीत पत्र में कहा गया है कि इस मामले में जानकारी अब भी अप्राप्त है. ऐसे संगीन मामले में व्यक्तिगत रुचि लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जाये.

वहीं, दूसरी तरफ ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड’ के प्रशासी पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी प्रोक्योरमेंट कोषांग की ओर से चार अप्रैल को पत्र जारी कर निविदा दस्तावेज सूत्रीकरण एवं मूल्यांकन समिति में जिम्मेदारी सौंपी है. कमेटी में ऋतु सहाय को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के इंस्टॉलेशन व सप्लाई की जिम्मेदारी दी गयी है.

इससे पहले ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय व ड्रग इंस्पेक्टर पुतली बिलुंग की मिलीभगत से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाने व नशे के कारोबार को अवैध संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगा था. विभागीय जांच रिपोर्ट में नशा मुक्त औषधियों के अवैध व्यापार में ड्रग सिंडिकेट के कार्य करने की आशंका जताते हुए ऋतु सहाय व पुतली बिलुंग की भूमिका बतायी गयी थी.

Also Read: जमशेदपुर : सरयू राय ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के उपर लगाए ये आरोप

इस आधार पर दोनों पदाधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए अनुमोदन किया गया था. नशीली औषधि के कारोबार एवं सिंडिकेट संचालन में ‘औषधि एवं अंगराग के अधिनियम’ के सुसंगत प्रावधान एवं ‘नारकोटिक एंड साइकोथ्रोपिक सब्सटेंस एक्ट-1985’ के तहत कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद एनसीबी को सरकार के स्तर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी. साथ ही विभागीय जांच में प्राप्त अभिमत के आधार पर ड्रग कंट्रोलर की संदिग्ध भूमिका के आधार पर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola