बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में मुलाकातियों के प्रवेश पर लगायी रोक

Updated:
विज्ञापन

जेल में मुलाकातियों के प्रवेश पर लगायी रोक

विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची सहित आठ जेलों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. अब तक जेल कर्मी और बंदी मिला कर कुल 112 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जेल आइजी वीरेंद्र भूषण ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की अफसरों के साथ समीक्षा की. उन्होंने तत्काल सभी संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आइजी ने सभी जेल के अधिकारियों को केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने को कहा है. वहीं, अगले आदेश तक जेल में मुलाकातियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. समीक्षा बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी दीपक विद्यार्थी, जेल एआइजी तुषर रंजन गुप्ता व बिरसा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर मौजूद थे.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola