Money Laundering मामले में गिरफ्तार बच्चू यादव की आज कोर्ट में होगी पेशी, ED की रिमांड अवधि खत्म

Updated:
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बच्चू यादव की गुरुवार को PMLA के स्पेशल कोर्ट में पेशी है. छह दिनों के रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी की टीम आज कोर्ट में पेश करेगी. एक बार फिर पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग कोर्ट से की जाएगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तर बच्चू यादव को गुरुवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायेगा. ईडी की ओर से अदालत से बच्चू यादव की पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया जायेगा. ईडी के अधिकारियों ने रिमांड अवधि के दौरान उससे मालवाहक जहाज दुर्घटना समेत अन्य मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ईडी को मिला था छह दिन का रिमांड

मालूम हो कि चार अगस्त को बच्चू यादव गिरफ्तार किया गया था. पांच अगस्त को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर देने का अनुरोध किया गया था. अदालत ने अभियुक्त को छह दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया था. ईडी ने छह अगस्त से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की. ईडी ने उससे आपराधिक इतिहास की पूछताछ की. उसके किये गये गंभीर अपराधों का संबंध अवैध खनन से है या नहीं, यह भी जानने की कोशिश की.

ईडी को बच्चू के बैंक खातों से लेन-देन की मिली है जानकारी

ईडी ने उससे विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साथ संबंधों और व्यापारिक रिश्तों से संबंधित सवाल पूछे. वहीं, पंकज मिश्रा व अन्य के साथ लेन-देन के सिलसिले में जुटाये गये साक्ष्य के आधार पर भी सवाल पूछे. बताया जाता है कि ईडी ने बच्चू के बैंक खातों से विभिन्न लोगों को किये गये लेन-देन से संबंधित जानकारी हासिल की.

Also Read: 6 दिनों के ED रिमांड पर साहिबगंज का पत्थर व्यवसायी बच्चू यादव, शनिवार से पूछताछ होगी शुरू

ईडी ने पूछे कई सवाल

साहिबगंज में अवैध खनन से हुई 100 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग में भी वह शामिल है. ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान उससे अवैध खनन और उससे होनेवाली आमदनी के स्रोतों के अलावा आयकर रिटर्न में दिये गये ब्योरे से संबंधित सवाल पूछे.

10 दिनों का मांगा था रिमांड

बता दें कि ईडी ने बच्चू यादव के 10 दिनों के रिमांड की मांग कोर्ट से की थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों का रिमांड दिया. ईडी ने बच्चू यादव से अवैध खनन, खनन पट्टा अावंटन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है. इधर, छह दिनों के रिमांड पर ईडी ने कई अहम जानकारी प्राप्त की है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola