ePaper

बी डिवीजन क्रिकेट: जेयूवीएनएल और कुशमाही सीए सेमीफाइनल में

Updated at : 08 Jun 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
बी डिवीजन क्रिकेट: जेयूवीएनएल और कुशमाही सीए सेमीफाइनल में

बी डिवीजन क्रिकेट: जेयूवीएनएल और कुशमाही सीए सेमीफाइनल में

विज्ञापन

रांची. आरडीसीए बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये. पहले मैच में जेयूवीएनएल ने रातू सीसी को 48 रन से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेयूवीएनएल ने 32 ओवर में आठ विकेट पर 228 रन बनाये. इसमें अमित ने 70 व मुकेश ने 35 रनों की पारी खेली. मनीष ने तीन व बलराम ने दो विकेट लिये. जवाब में रातू सीसी की टीम 28.2 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन ही बना सकी. इसमें आदित्य ने 58 व मनीष ने 36 रन बनाये. अमित ने छह और रितू ने तीन विकेट लिये. वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कुशमाही सीए ने डेस्टिनी सीसी को दो विकेट से हर कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डेस्टिनी सीसी ने 30 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाये. इसमें हरिहर ने 37, जैदन ने 27 व अनमोल ने 21 रन बनाये. भास्कर ने दो विकेट लिये. जवाब में कुशमाही सीए ने 29.2 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता. इसमें अविनाश ने नाबाद 68 व संतोष ने 24 रन बनाये. हरिहर व अयान ने दो-दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola