रांची : ऑटो और बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

हरचंडा ग्राम के पास शुभम एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास ने असंतुलित होकर ऑटो से जा टकराया. दुर्घटना के बाद ऑटो रोड पर पलट गया

विज्ञापन

ओरमांझी थाना क्षेत्र के हरचंडा के समीप बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे बाइक (जेएच-01इएम-1249) और ऑटो (जेएच-24सी -0169) में टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार बरवे ग्राम निवासी शुभम उरांव (24) पिता-मनु उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी. शुभम घर का इकलौता चिराग था. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. बताया जाता है कि शुभम उरांव बाइक लेकर तेज रफ्तार से बरवे स्थित अपना घर जा रहा था, जबकि ऑटो कुच्चू से ब्लॉक चौक की ओर जा रहा था. हरचंडा ग्राम के पास शुभम एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास ने असंतुलित होकर ऑटो से जा टकराया. दुर्घटना के बाद ऑटो रोड पर पलट गया और बाइक सवार शुभम की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: झारखंड: रांची के सिकिदिरी इलाके में सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर
मांडर विधायक ने किया छठ घाट का निरीक्षण

मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने महादानी मैदान के समीप ठुकू तालाब स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया. विधायक ने छठ घाट की साफ-सफाई के निर्देश दिये. इस दौरान पूर्व विधायक बंधु तिर्की भी मौजूद थे. मौके पर उप प्रमुख मुद्दसीर हक, विधायक प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह, प्रो करमा उरांव, बजरंग गोप, किशोर, राजेश गोप, वीरेंद्र उरांव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola