Atya-Patya : झारखंड आत्या-पात्या टीम महाराष्ट्र गयी

Updated:
विज्ञापन

37वीं पुरुष और 33वीं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता

विज्ञापन

रांची. 37वीं पुरुष और 33वीं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की आत्या-पात्या टीम बुधवार को रांची से सिगोन (महाराष्ट्र) रवाना इुई. 32 सदस्यीय टीम में 15 पुरुष, 13 महिला खिलाड़ी और चार टीम मेंबर शामिल है. झारखंड टीम का गठन राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता और 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया है. टीम की घोषणा झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने की. टीम को झारखंड कि आत्या-पात्या संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी. झारखंड पुरुष आत्या-पात्या टीम में अनूप सोरेंग (कप्तान), रविजीत काणडेयंग, रोशन केरकेट्टा, सुदर्शन सिंह, कुलदीप कुमार महतो, साइमन सोरेन, दीपसेन किस्कु, कृष्णा मुर्मू, राज कुमार हेंब्रम, सागर उरांव, अभिराम महतो, लखन महतो, प्रियांशु कुमार, संजीव कुमार, अनुज कुमार गुप्ता, कोच सूरज पासवान व मैनेजर रेहान फजल शामिल हैं. महिला टीम में सारिका कुजूर (कप्तान), छाया तिर्की, सोनाली कुमारी, शशि किरण केरकेट्टा, अनिता बैज, सोनी बेक, सुलेखा कुमारी, अमृता कुमारी, अनिता कुमारी, गंगा कुमारी, नमिता कुमारी, सुशीला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कोच संदीप महतो व मैनेजर मुची राय शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola