ePaper

झारखंड से गुजरात जाने की तैयारी कर रही है आर्सेलर मित्तल कंपनी, आयकर विभाग ने जतायी आपत्ति

Updated at : 02 Nov 2022 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से गुजरात जाने की तैयारी कर रही है आर्सेलर मित्तल कंपनी, आयकर विभाग ने जतायी आपत्ति

झारखंड में 54756 करोड़ रुपये की परिसंपत्तिवाली आर्सेलर मित्तल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एएमआइपीएल) झारखंड से गुजरात जाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसके लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल अनुषंगी कंपनी में विलय की अनुमति मांगी है

विज्ञापन

झारखंड में 54756 करोड़ रुपये की परिसंपत्तिवाली आर्सेलर मित्तल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एएमआइपीएल) झारखंड से गुजरात जाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसके लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( एनसीएलटी) अहमदाबाद में याचिका दायर कर गुजरात स्थित अपनी ही अनुषंगी कंपनी (आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लिमिटेड) में विलय की अनुमति मांगी है. झारखंड के प्रधान आयकर आयुक्त प्रभाकांत ने इस विलय पर आपत्ति दर्ज करायी है.

साथ ही इस सिलसिले में मुख्य सचिव को पत्र लिख कर राज्य का मंतव्य एनसीएलटी में पेश करने का अनुरोध किया है. आर्सेलर मित्तल का राज्य सरकार के साथ भी कोई इश्यू हो सकता है. इसलिए राज्य सरकार अपने मामले की जांच कर एनसीएलटी में अपना पक्ष पेश करे.

कंपनी पर कुल 56.91 करोड़ रुपये टैक्स बकाया :

आर्सेलर मित्तल द्वारा एनसीएलटी में विलय के लिए दायर याचिका पर ट्रिब्यूनल ने झारखंड आयकर विभाग की राय मांगी थी. इस मामले में झारखंड आयकर विभाग ने एनसीएलटी में पक्ष पेश करते हुए झारखंड की कंपनी को गुजरात की कंपनी में विलय पर आपत्ति दर्ज करायी है. आयकर विभाग की ओर से दायर जवाब में कहा गया है कि कंपनी के साथ विभाग का टैक्स का मुद्दा है. कंपनी पर विभाग का कुल 56.91 करोड़ रुपये टैक्स का बकाया है.

विभाग ने मूल्यांकन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर अधिनियम की धारा 143(1) के तहत 56.85 करोड़ रुपये का डिमांड क्रिएट किया है. इसके अलावा 2008-09 का 5.10 लाख रुपये, 2009-10 का 165 रुपये और 2011-12 का 5,250 रुपये का टीडीएस डिमांड है. कंपनी की असेसमेंट प्रोसिडिंग भी चल रही है. ऐसी स्थिति में एएमआइपीएल का गुजरात की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लिमिटेड में विलय से असेसमेंट प्रोसिडिंग प्रभावित होगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola