रांची : सभागार की बुकिंग के विवाद में अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष व सचिव में विवाद, हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

मोख्तार अहमद ने भी कहा है कि उनलोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी जायेगी. वे लोग अंजुमन के हर कार्य में सिर्फ अड़ंगा लगाते हैं.

विज्ञापन

रांची : अंजुमन इस्लामिया के अंजुमन प्लाजा हॉल की बुकिंग को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया. विवाद अंजुमन के अध्यक्ष मोख्तार अहमद व महासचिव डॉ तारिक हुसैन के बीच हुआ. वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों पर हमला कर दिया. इस दौरान हमलावरों में शामिल कुछ लोग अंजुमन के महासचिव डॉ तारिक हुसैन से उलझ गये. उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापायी कर दी. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद राइन पंचायत के लोग वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया. इस मामले में महासचिव ने पूर्व पार्षद असलम समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.इधर अध्यक्ष ने कहा कि पहले से ही ईद बाजार को लेकर गरीब महिलाओं से जुड़ी एक संस्था को 20 हजार रुपये में 28 से सात अप्रैल तक के लिए अंजुमन प्लाजा का हॉल दिया गया था. यहां संस्था से जुड़ी महिलाओं की ओर से ईद बाजार को लेकर स्टॉल लगाया जाना था. इस मामले में महासचिव डॉ तारिक हुसैन ने कहा कि अध्यक्ष मनमाने तरीके से अंजुमन प्लाजा के सभागार का कब्जा करना चाहते हैं. जिसे हमलोगों ने सफल नहीं होने दिया. इससे नाराज होकर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन पर हमला कर दिया. कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राइन पंचायत के लोग वहां पहुंचे और भीड़ से बचाकर उन्हें निकाला गया. महासचिव ने कहा कि इस मामले पर एसएसपी के पास शिकायत की गयी है. उन्होंने कहा कि अंजुमन हॉल की एक दिन का बुकिंग चार्ज दस हजार रुपये है तो फिर कैसे उसे तय राशि से कम पर किसी संस्था को उपलब्ध करा दिया गया. इसके लिए अधयक्ष ने किसी से सहमति भी नहीं ली थी. उधर मोख्तार अहमद ने भी कहा है कि उनलोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी जायेगी. वे लोग अंजुमन के हर कार्य में सिर्फ अड़ंगा लगाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहीं लगेगा ईद बाजार

अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने कहा है कि अंजुमन प्लाजा सभागार में अब ईद बाजार नहीं लगेगा. वहां उत्पन्न विवाद के बाद यह निर्णय लिया गया. इधर सचिव डॉ तारिक हुसैन ने भी कहा कि वहां कोई बाजार नहीं लगेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola