विनय चौबे के रिश्तेदारों पर ACB का शिकंजा, CA से भी उगलवाए जा रहे हैं निवेश के राज

Updated:
विज्ञापन

विनय चौबे File Photo

ACB Jharkhand: आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड एसीबी ने विनय चौबे के साले शीपिज त्रिवेदी के सीए उपेंद्र शर्मा से कड़ी पूछताछ की. जांच टीम कंपनी के निवेश और काले धन को सफेद करने के सुराग तलाश रही है. जानें पूछताछ में क्या खुलासे हुए.

विज्ञापन

ACB Jharkhand, रांची : आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी की टीम ने बुधवार को विनय चौबे के साला शीपिज त्रिवेदी के सीए उपेंद्र शर्मा से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान शीपिज त्रिवेदी की कंपनी से जुड़े लेन-देन, व्यवसाय, कंपनी का निवेश और आय-व्यय सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान कुछ बिंदुओं पर एसीबी को जानकारी मिली है, लेकिन अधिकांश सवालों के जवाब एसीबी को नहीं मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन

विनय चौबे के सीए से पहले हो चुकी है पूछताछ

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार सीए से एक दिन पहले भी पूछताछ की गयी थी. इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया था. एसीबी को केस के अनुसंधान के दौरान इस बात की जानकारी मिली थी कि सीए उपेंद्र शर्मा एसीबी को केस में काफी कुछ बता सकते हैं.

Also Read: देवघर में उत्पाद विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 15 लाख की अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त

निवेश से संबंधित बिंदु पर जानकारी की जा रही इकठ्ठा

एसीबी द्वारा काले धन को निवेश करने से संबंधित बिंदु पर जानकारी एकत्र की जा रही है. लेकिन पूछताछ के दौरान कोई खास जानकारियां नहीं मिली है. जिस बिंदु पर जानकारियां मिली है. उसके बारे में आगे केस के अनुसंधान के दौरान सत्यापन किया जायेगा.

Also Read: सिर्फ 14 डिसमिल जमीन के कारण हुआ ‘मौत’ का सौदा! पढ़ें पड़हा राजा हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola