डायन बता कर महिला को गोबर का घोल पिलाने का प्रयास

Updated at : 05 Apr 2020 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बता कर महिला को गोबर का घोल पिलाने का प्रयास

दक्षिणी टुंडी में डायन प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है. नयाडीह के टोला भड़रियाटांड की एक महिला ने शनिवार को टुंडी थाने में आवेदन देकर गांव के ही लखन हांसदा, पनमुनि देवी, रविलाल हांसदा और लखीश्वर हांसदा पर उसे डायन कह कर प्रताड़ित करने और जबरन गोबर का घोल पिलाने के प्रयास का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

टुंडी : दक्षिणी टुंडी में डायन प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है. नयाडीह के टोला भड़रियाटांड की एक महिला ने शनिवार को टुंडी थाने में आवेदन देकर गांव के ही लखन हांसदा, पनमुनि देवी, रविलाल हांसदा और लखीश्वर हांसदा पर उसे डायन कह कर प्रताड़ित करने और जबरन गोबर का घोल पिलाने के प्रयास का आरोप लगाया है. उसने कहा कि है ऐन वक्त पर उसके पति आ गये और घोल के गिलास को धक्का देकर गिरा दिया.

उसने टुंडी पुलिस को दिये आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग बार-बार धमकी भी देते हैं कि उसे और उसके पति और ससुर की हत्या करा देंगे. इतना ही नहीं उन्हें गांव छोड़ कर भाग जाने की भी धमकी भी दी. पीड़िता ने दिये आवेदन में कहा है कि वह प्रतिदिन सुबह स्नान ध्यान और पूजा पाठ कर ही घर का कोई काम करती है. गांव में कुछ भी अनहोनी पर उसकी जिम्मेवारी उस पर डाल दी जाती है. टुंडी पुलिस ने आवेदन पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में अनुसंधान जारी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola