24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र : आज बारिश के आसार

रांची : बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इससे अगले दो दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इसका आंशिक असर पांच जनवरी तक रहने की उम्मीद है. रविवार को भी आकाश के ऊपर आंशिक बादल छाये […]

रांची : बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इससे अगले दो दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इसका आंशिक असर पांच जनवरी तक रहने की उम्मीद है.
रविवार को भी आकाश के ऊपर आंशिक बादल छाये रहे. बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट चढ़ सकता है. आकाश साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. विभाग के अनुसार झारखंड के कुछ इलाकों में कुहासा भी हो सकता है. आकाश में बादल रहने के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 14 तथा डालटनगंज का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने पलामू और गिरिडीह में घने कोहरे की चेतावनी दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें