30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

23 से 30 तक निकलेगी प्रभातफेरी

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शताब्दी प्रकाश पर्व मनाने को लेकर बैठक हुई. मौके पर 23 से 30 दिसंबर तक कृष्णा नगर कॉलोनी से प्रात: 5.30 बजे से प्रभातफेरी निकालने तथा पांच जनवरी को रात […]

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शताब्दी प्रकाश पर्व मनाने को लेकर बैठक हुई.
मौके पर 23 से 30 दिसंबर तक कृष्णा नगर कॉलोनी से प्रात: 5.30 बजे से प्रभातफेरी निकालने तथा पांच जनवरी को रात का दीवान आयोजित कर प्रकाश पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. नौ व 10 जनवरी को विशेष तौर पर प्रभातफेरी निकाली जायेगी, जो पिस्का मोड़ तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड जायेगी .13 जनवरी को गुरुद्वारा मैदान, कृष्णा नगर कॉलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विशेष दीवान सजाया जायेगा. इस अवसर पर गुरू का अटूट लंगर भी आयोजित किया जायेगा. दोपहर 2.15 बजे गुरुद्वारा मैदान से नगर कीर्तन निकाला जायेगा,जो विभिन्न मार्गों से हाेते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंच कर संपन्न होगा.
14 जनवरी सुबह आठ से 10.30 , रात आठ से 11 बजे तथा 15 जनवरी रात आठ से 11.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जायेगा व गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा. शताब्दी प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए रातू रोड से 250 श्रद्धालुओं का जत्था 30 दिसंबर को हटिया-पटना ट्रेन से पटना साहिब के लिए रवाना होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें