Jharkhand: 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, जान से मारने की धमकी, पैसे का दिया प्रलोभन, FIR दर्ज, दो अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार 8वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना 26 दिसंबर को घटी थी. उस दिन शाम को पीड़िता अकेले ही घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक दुकान में सामान खरीदने गयी थी. दुकान से वापस लौटने के क्रम में रास्ते में आरोपी युवक पकड़कर उसे पास के खेत में ले गये थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था.

विज्ञापन

चान्हो: रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा (8वीं कक्षा) से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता की ओर से मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद चान्हो पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि किसी को बताने पर वे पूरे परिवार को जान से मार देंगे. इसके बाद मामले को रफा-दफा करने को लेकर उन्होंने पैसे का प्रलोभन भी दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने दी थी धमकी

पीड़िता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार 8वीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना 26 दिसंबर को घटी थी. उस दिन शाम को पीड़िता अकेले ही घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक दुकान में सामान खरीदने गयी थी. दुकान से वापस लौटने के क्रम में रास्ते में आरोपी युवक पकड़कर उसे पास के खेत में ले गये थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी थी.

रफा-दफा करने को लेकर पैसे का दिया प्रलोभन

आपको बता दें कि पीड़िता के पिता की मृत्यु हो चुकी है. इसके चलते डर से वह दो-तीन दिन चुप रही. इसके बाद उसने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी अपनी मां को दी. बताया जा रहा है कि मां के द्वारा घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की तैयारी की जानकारी मिलने पर आरोपियों द्वारा मामले को रफा-दफा कर लेने का सामाजिक दबाव बनाया गया था और पैसों का प्रलोभन भी दिया था, लेकिन बात नहीं बनी और पीड़िता की मां ने गैंगरेप की इस घटना को लेकर मंगलवार को चान्हो थाना में तीनों युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.

Also Read: शीतलहरी को लेकर झारखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 1 से 5 तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक बंद, आदेश जारी

दो आरोपी हो चुके अरेस्ट

थाना प्रभारी रंजय कुमार के अनुसार गैंगरेप के तीनों में से दो आरोपियों रमेश उरांव व नवीन उरांव को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि प्रमोद उरांव फरार है. इसकी गिरफ्तारी को ले���र पुलिस छापामारी कर रही है.

Also Read: सांसद खेल महोत्सव: 17 फरवरी से रांची के खेलगांव में होगा आयोजन, 20 जनवरी से रजिस्ट्रेशन, बोले MP संजय सेठ

रिपोर्ट : तौफीक आलम, चान्हो, रांची

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola