Advertisement
राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव में प्रशंसा बटोर रहे झारखंडी कलाकार
रांची : नयी दि ल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव में विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृति को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. उत्सव में आनेवाले लोगों को आदिवासी कला, शिल्प, संस्कृति और भोजन की विविधता का अनुभव हो रहा है. समारोह में झारखंड के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उत्सव […]
रांची : नयी दि ल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव में विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृति को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. उत्सव में आनेवाले लोगों को आदिवासी कला, शिल्प, संस्कृति और भोजन की विविधता का अनुभव हो रहा है. समारोह में झारखंड के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उत्सव में खास जगह बना ली है.
राज्य के कलाकारों ने नागपुरी, पाइका, छऊ, संथाली, कड़सा, मुंडारी संस्कृति के लोकगीत व लोकनृत्य से खूब प्रशंसा बटोरी. राज्य के कला संस्कृति निदेशक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में आदिवासियों का एक समृद्ध इतिहास रहा है. कला, नृत्य शैली और हस्तशिल्प राज्य की विरासत है. यह आयोजन राज्यकी विरासतों के प्रदर्शन का बढ़िया मौका है. ज्ञात हो कि वभिन्न राज्यों के स्टॉल भी लगाये गये हैं़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement