Advertisement
हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मी व भाजपा नेता की मौत
रांची/नामकुम : रांची-जमशेदपुर मार्ग पर पुराना रामपुर के समीप रविवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अजीत प्रसाद सिंह (50 वर्ष) नामक पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने किसी बीमार परिजन को देखने रांची आये थे व सुबह लगभग दस बजे बाइक से बुंडु स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी […]
रांची/नामकुम : रांची-जमशेदपुर मार्ग पर पुराना रामपुर के समीप रविवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अजीत प्रसाद सिंह (50 वर्ष) नामक पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने किसी बीमार परिजन को देखने रांची आये थे व सुबह लगभग दस बजे बाइक से बुंडु स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में पुराना रामपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्काॅर्पियो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौक पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. दुर्घटना में शामिल स्काॅर्पियो का चालक वाहन के साथ फरार होने में सफल रहा. इधर, आसपास के लोगों ने नामकुम पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया व पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेजा़
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी भी रह चुके थे अजीत बताया जा रहा है कि अजीत सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे तथा बुंडु मंडल के अलावे रांची जिला कार्यसमिति व प्रदेश किसान मोरचा कार्यसमिति में भी पदाधिकारी रह चुके हैं. उनकी मौत की खबर सुनकर स्थानीय विधायक रामकुमार पाहन, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष रणधीर कुमार, खिजरी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह रिम्स पहुंचे व पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने अजीत सिंह की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement