30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य के दो लाख आदिवासी परिवार भूमिहीन

सामाजिक-आर्थिक जनगणना-2011 की रिपोर्ट संजय रांची : सामाजिक-अार्थिक जातीय जनगणना-2011 की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 1.93 लाख आदिवासी परिवारों के पास जमीन नहीं है. ऐसे लोगों की आजीविका मजदूरी पर निर्भर है. सबसे खराब स्थिति पश्चिम सिंहभूम जिले की है. यहां के कुल 42432 जनजातीय परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है. कोडरमा जिले […]

सामाजिक-आर्थिक जनगणना-2011 की रिपोर्ट
संजय
रांची : सामाजिक-अार्थिक जातीय जनगणना-2011 की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 1.93 लाख आदिवासी परिवारों के पास जमीन नहीं है. ऐसे लोगों की आजीविका मजदूरी पर निर्भर है. सबसे खराब स्थिति पश्चिम सिंहभूम जिले की है. यहां के कुल 42432 जनजातीय परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है. कोडरमा जिले में जनजातीय परिवार बहुत कम हैं.
पर यहां के कुल 945 जनजातीय परिवारों में से 40 फीसदी (380 परिवार) के पास अपनी जमीन नहीं है. संख्या के लिहाज से राज्य के दो मुख्य जिलों रांची व पू सिंहभूम में भी भूमिहीन आदिवासी परिवार पश्चिम सिंहभूम के बाद सर्वाधिक हैं जमशेदपुर में 25221 परिवार तथा रांची में 15968 परिवार खेती नहीं बल्कि मजदूरी पर निर्भर हैं.
खतियान कहां से लायेंगे
भूमिहीन आदिवासियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर एक सवाल यह भी है कि इन परिवारों से खतियान मांगा जाये, तो क्या वह दे पायेंगे? जनगणना की रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि नहीं होती कि उनके पास आवास के रूप में जो जमीन है, उसका खतियान उपलब्ध है या नहीं. या वे सरकारी या गैर मजरुआ भूमि पर बसे हैं.
जिनके पास जमीन नहीं
जिला कुल जनजातीय भूमिहीन फीसदी
परिवार परिवार
प. सिंहभूम 154862 42432 27.4
पू. सिंहभूम 126107 25221 20.1
रांची 133072 15968 12.1
साहेबगंज 65187 12189 18.7
पाकुड़ 78702 11805 15.1
दुमका 121357 11286 9.3
गोड्डा 55081 9693 17.0
सरायकेला 50474 7066 14.0
धनबाद 37285 5742 15.4
बोकारो 46458 5575 12.0
रामगढ़ 36613 5235 14.3
गिरिडीह 41141 5019 12.2
गुमला 99915 4596 4.6
सिमडेगा 72374 4487 4.6
खूंटी 71400 4141 5.83
लातेहार 60141 4029 6.7
जामताड़ा 45259 3711 8.2
गढ़वा 31164 3210 10.3
पलामू 30543 3115 10.2
लोहरदगा 48460 3053 6.3
देवघर 33142 2850 8.6
हजारीबाग 21033 2166 10.3
चतरा 7922 800 10.1
कोडरमा 945 380 40.3
कुल 1468637 193860 13.2

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें