75th Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, इनसे लाइव टेलीकास्ट देखने की अपील

रांची के उपायुक्त ने बुजुर्गों एवं बच्चों से घर पर रहकर ही समारोह का लाइव टेलीकास्ट देखने की अपील की है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले लोग सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखें और मास्क जरूर पहनें.
75th Independence Day 2021, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना को देखते हुए सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाना है. बुजुर्ग व बच्चे घर से इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अगुवाई में आज मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान स्वतंत्रता दिवस को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई.
मोरहाबादी मैदान में परेड का निरीक्षण के दौरान रांची के उपायुक्त छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा मौजूद थे. पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया. उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था और अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग हुई. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में जानकारी दी गई. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.
Also Read: टानाभगत युवाओं के लिए अवसर, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में होगा सीधा नामांकन, ये है जरूरी
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है. सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें. उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस बार सीमित लोगों की सहभागिता के साथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
रांची के उपायुक्त ने बुजुर्गों एवं बच्चों से घर पर रहकर ही समारोह का लाइव टेलीकास्ट देखने की अपील की है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले लोग सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखें और मास्क आवश्यक रूप से पहनें.
Also Read: रांची के मोराबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में कितने लोग होंगे शामिल, गाइडलाइन जारी
मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-
1. सीआरपीएफ
2. सीआईएसएफ
3. आईटीबीपी
4. जैप 1
5. झारखण्ड जगुआर
6. जैप 2
7. जैप 10
8. रांची पुलिस (महिला)
9. एसएसबी
10. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी
11. रांची पुलिस (पुरुष)
बैण्ड पार्टी निम्न हैंः-
1. जैप 01
2. जैप 10
3. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




