मनरेगा कर्मियों की हड़ताल समाप्त…तसवीर भी हैअाज से काम पर लौटेंगेसंवाददाता, रांचीमनरेगा कर्मियों की नौ मार्च से चली आ रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने गुरुवार से काम पर लौटने का फैसला किया है. संघ के कुछ सदस्य इन दिनों भूख हड़ताल पर भी थे. कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कर्मियों को जूस पिला कर भूख हड़ताल को खत्म कराया़ इससे पहले राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल की वार्ता सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार से हुई. प्रधान सचिव ने संघ को उनकी मुख्य मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. विधायक डॉ जीतू चरण राम के सहयोग से संघ को मुख्यमंत्री से मिलने का समय निर्धारित हुआ था. पर कुछ कारणों से इनकी वार्ता सीएम के सचिव से हुई. बसंत सिंह ने कहा कि वे लोग सरकार के अाश्वासन से संतुष्ट हैं. सरकार ने उनकी मांगों की पूर्ति के लिए समय की मांग की है. संघ ने सरकार को समय देने का निर्णय लिया है.
BREAKING NEWS
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल समाप्त
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल समाप्त…तसवीर भी हैअाज से काम पर लौटेंगेसंवाददाता, रांचीमनरेगा कर्मियों की नौ मार्च से चली आ रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने गुरुवार से काम पर लौटने का फैसला किया है. संघ के कुछ सदस्य इन दिनों भूख हड़ताल पर भी थे. कांके विधायक डॉ जीतू […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement