30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

क्रिज्मा मिस्सा आज, पवित्र तेलों की होगी आशीष

रांची: संत मरिया महागरिजाघर में 22 मार्च को सुबह 6़ 15 से क्रिज्मा मिस्सा है, जिसमें पवित्र तेलों की आशीष की जायेगी़ गुड फ्राइडे 25 व ईस्टर 27 मार्च को है़. संत मरिया महागिरजाघर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 को पुण्य वृहस्पतिवार के मौके पर शाम छह बजे से लोयला मैदान में इसकी धर्मविधि […]

रांची: संत मरिया महागरिजाघर में 22 मार्च को सुबह 6़ 15 से क्रिज्मा मिस्सा है, जिसमें पवित्र तेलों की आशीष की जायेगी़ गुड फ्राइडे 25 व ईस्टर 27 मार्च को है़.
संत मरिया महागिरजाघर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 को पुण्य वृहस्पतिवार के मौके पर शाम छह बजे से लोयला मैदान में इसकी धर्मविधि संपन्न होगी़ वहीं, महागिरजाघर में सुबह छह बजे से प्रात: वंदना व रात 8़ 30 से 12 बजे तक पवित्र साक्रमेंत की आराधना है़ 25 मार्च, गुड फ्राइडे को शाम सात बजे से लोयला मैदान में क्रूस रास्ता होगा. इससे पूर्व शाम 4़ 30 बजे से पुण्य शुक्रवार की धर्मविधि संपन्न की जायेगी़ 26 मार्च, पुण्य शनिवार को रात 10़ 30 बजे से पास्का जागरण की धर्मविधि व पवित्र मिस्सा होगी़ वहीं, उसी दिन सुबह छह बजे से महागिरजाघर में प्रात: वंदन व पापस्वीकार व शाम चार से सात बजे तक पापस्वीकार कराया जायेगा़ 27 मार्च को ईस्टर है़ मौके पर महागिरजाघर में सुबह छह बजे से पहली, 7़ 30 से दूसरी व नौ बजे से तीसरी मिस्सा होगी़ अपराह्न चार बजे से समारोही बेनेडिक्शन है़.
संत पॉल कैथेड्रल
24 मार्च को शाम 5़ 30 से प्रभु भोज संध्या होगी, जिसमें चंडीगढ़ के रेव्ह आर चार्ल्स संदेश देंगे व बिशप जेडजे तेरोम अनुष्ठान संपन्न करायेंगे़ गुड फ्राइडे को नौ से 12 बजे तक क्रूस पर यीशु की सात वाणियों पर मनन किया जायेगा़ इसमें रेव्ह आर चार्ल्स प्रवचन देंगे़ पुनरुत्थान दिवस 27 मार्च को सुबह तीन बजे कैथेड्रल के प्रांगण ने सिमेट्री तक शोभायात्रा निकाली जायेगी़ वहां सुबह पांच बजे से प्रभु भोज अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा, जिसमें बिशप जेडजे तेरोम अगुवाई करेंगे़.
जीइएल क्राइस्ट चर्च
24 को प्रभुभोज स्थापना पर्व मनाया जायेगा़ इस मौके पर शाम चार बज शुरू होने वाली पहली आराधना व शाम छह बजे शुरू होने वाली दूसरी आरधना में रेव्ह सीमांत तिर्की प्रवचन देंगे़ गुड फ्राइडे की पहली आराधना सुबह 6़ 30 बजे शुरू होगी जिसमें रेव्ह जीएस केरकेट्टा व मोडरेटर बिशप जोहन डांग सात क्रूसवाणियाें पर संदेश देंगे़ दूसरी आरधना अपराह्न तीन बजे से है़ प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर्व 27 मार्च को सुबह चार बजे से कब्रिस्तान में आराधना की जायेगी़ वहीं, क्राइस्ट चर्च में सुबह 6़ 30 व 10़ 30 बजे पवित्र प्रभुभोज की आराधना शुरू होने का समय है़.
एनडब्ल्यूजीइएल चर्च
24 मार्च को दिन के 2़ 30 बजे प्रभुभोज स्थापना पर्व की आराधना शुरू होगी़ पुण्य शुक्रवार को दिन के दस बजे से प्रभुभोज अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा़ इसमें बिशप दुलार लकड़ा उपदेश देंगे़ पुनरुत्त्थान पर्व, 27 मार्च को तड़के 2़ 30 बजे कब्रिस्तान में आराधना शुरू होगी़ इसमें बिशप दुलार लकड़ा संदेश देंगे़ रेव्ह पैकस खेस व रेव्ह जैतून तिर्की आराधना विधि का संचालन करेंगे़ पहली आराधना सुबह पांच व दूसरी 8 बजे से है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें