28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रज्ञा केंद्र का सर्वर डाउन, परेशान रहे आवेदक

रांची. रांची नगर निगम भवन में बनाये गये प्रज्ञा केंद्र में शुक्रवार को दिन भर सर्वर डाउन रहने से आवेदकाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिन के 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक यही स्थिति बनी रही. इस दौरान अपने जन्म, मृत्यु व जाति आवासीय कार्ड बनाने के लिए प्रज्ञा केंद्र […]

रांची. रांची नगर निगम भवन में बनाये गये प्रज्ञा केंद्र में शुक्रवार को दिन भर सर्वर डाउन रहने से आवेदकाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिन के 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक यही स्थिति बनी रही. इस दौरान अपने जन्म, मृत्यु व जाति आवासीय कार्ड बनाने के लिए प्रज्ञा केंद्र में आये 150 लोगों को बैरंग लौटना पड़ा.

इधर, सर्वर डाउन रहने पर निगम आये इन लोगों ने प्रज्ञा केंद्र में बैठे कर्मचारियों पर अपनी भड़ास निकाली. लोगों का कहना था कि प्रज्ञा केंद्र के कर्मचारियों की बदमाशी के कारण ही प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं. प्रज्ञा केंद्र में काम कर रहे कर्मचारियों की मानें, तो हर तीन दिन में एक दिन सर्वर पूरे दिन डाउन ही रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें