रांची : नागाबाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट के दुकान के लिए 688 आवेदन आये, 144 शॉर्ट लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2022 1:23 PM
नागाबाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट में फुटपाथ दुकानदारों को दुकान आवंटन को लेकर गुरुवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक निगम सभागार में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई
नागाबाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट में फुटपाथ दुकानदारों को दुकान आवंटन को लेकर गुरुवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक निगम सभागार में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि नागाबाबा खटाल सब्जी मार्केट के लिए अब तक 688 फुटपाथ दुकानदारों ने आवेदन दिया था.
इसमें से 144 दुकानदार ऐसे पाये गये हैं, जो वर्ष 2016 के सर्वे के दौरान नागाबाबा खटाल के सामने दुकान लगाते थे. इस पर टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्हें इन दुकानदारों की सूची दी जाये. ताकि, वे यह देख सकें कि जिन लोगों का चयन किया जा रहा है वे वास्तव में फुटपाथ दुकानदार हैं या नहीं.
बैठक में निगम के अधिकारियों ने बताया कि 688 आवेदन देनेवालों में से अधिकतर फुटपाथ दुकानदार शहर के अलग-अलग हिस्सों के थे. एेसे में इन लोगों को नागाबाबा खटाल सब्जी मार्केट में दुकान देना व्यावहारिक नहीं है. बैठक में उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, रजनीश कुमार, शीतल कुमारी, ज्योति सिंह सहित फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
बैठक में निर्णय लिया गया कि कचहरी से सर्जना चौक के बीच के सारे दुकानदारों को वेंडर मार्केट में दुकानें दी गयी हैं. इसके बाद भी सड़क किनारे दुकान लगाते पकड़े जाने पर उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही वेंडर मार्केट में आवंटित दुकान का आवंटन रद्द किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










