23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची में शीतलहर पारा पांच डिग्री पर

रांची : पूरा राज्य शीतलहरी की चपेट में है. ठंड हवाएं चल रही है. जनजीवन अस्त-व्यस्त है. राजधानी भी इससे अछूता नहीं है. शनिवार को रांची का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेसि नीचे रिकाॅर्ड किया गया. वहीं गिरिडीह का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेसि नीचे चला गया है. मौसम विभाग विभाग ने अगले […]

रांची : पूरा राज्य शीतलहरी की चपेट में है. ठंड हवाएं चल रही है. जनजीवन अस्त-व्यस्त है. राजधानी भी इससे अछूता नहीं है. शनिवार को रांची का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेसि नीचे रिकाॅर्ड किया गया. वहीं गिरिडीह का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेसि नीचे चला गया है.
मौसम विभाग विभाग ने अगले 48 घंटे तक करीब-करीब पूरे राज्य में ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान किया है. न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री के आसपास रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूरे राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे है. रांची में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक रतन कुमार महतो ने बताया कि पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान अचानक गिर गया है.
कांके का तापमान 3 डिग्री, गिर रहा है पाला
कांके में कई स्थानों पर पाला गिर रहा है. शनिवार को बीएयू स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने न्यूनतम तामपान 3.3 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया. केंद्र के प्रभारी डॉ ए बदूद ने बताया कि चार डिग्री सेसि से कम तापमान होने पर पाला गिरता है. इसका असर सब्जियों पर पड़ता है. एेसे में फसलों की खास देखभाल की जरूरत होती है. इस मौसम में पशुओं को चपका रोग होता है. इससे बचाव के लिए उनका टीकाकरण जरूरी है.
शहर न्यूनतम तापमान
रांची 5.3
जमशेदपुर 9.2
डालटनगंज 5.7
बोकारो 5.6
गिरिडीह 4.8

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें