30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रतिभा और यमुना ने झारखंड को दिलाया पदक

प्रतिभा और यमुना ने झारखंड को दिलाया पदकलाइफ रिपोर्टर @ रांची झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन (जेएए) के तत्वावधान में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही 31वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड को दो पदक मिले. सोमवार को झारखंड के लिए प्रतिभा कुमारी और यमुना टुडू ने पदक […]

प्रतिभा और यमुना ने झारखंड को दिलाया पदकलाइफ रिपोर्टर @ रांची झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन (जेएए) के तत्वावधान में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही 31वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड को दो पदक मिले. सोमवार को झारखंड के लिए प्रतिभा कुमारी और यमुना टुडू ने पदक जीते. प्रतिभा कुमारी ने अंडर-16 बालिका वर्ग के 100 मीटर हर्डल्स में कांस्य, जबकि यमुना टुडू ने बालिका अंडर-14 के ट्रायथलॉन में कांस्य पदक हासिल किया. चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को 10000 मीटर पैदल चाल, पांच हजार मीटर पैदल चाल, बालक अंडर-16 में जेवलिन थ्रो, तीन हजार मीटर पैदल चाल, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, शॉटपुट, लांग जंप, 800 मीटर रेस, हाई जंप, 400 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर (बालक-बालिका अंडर-14, 16, 18 व 20), 4 गुणा 100 मीटर रिले और मेडले रिले रेस के फाइनल होंगे.प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैंबालिका अंडर-14 (ट्रायथलॉन) : 1. प्रभावती पीएस (केरल), 2. रुतिक्षा (तमिलनाडु), 3. यमुना टुडू (झारखंड). बालक (ट्रायथलॉन) : 1. नेहाल एस (दिल्ली), 2. शेखर पोयम (छत्तीसगढ़), 3. अरविंद मिंज (ओड़िशा). 100 मीटर हर्डल्स (बालिका अंडर-16) : 1. अपर्णा रॉयल (केरल), 2. मानसी पर्वतकार (महाराष्ट्र), 3. प्रतिभा कुमारी (झारखंड). हैमर थ्रो (बालक) : 1. विक्रांत (उत्तरप्रदेश), 2. दमनीत सिंह (पंजाब), 3. आशीष चौधरी (हरियाणा). हैमर थ्रो (यूथ बालक अंडर-18) : 1. प्रदीप कुमार (राजस्थान), 2. आशीष जाखड़ (हरियाणा), 3. मिराज अली (उत्तरप्रदेश). 10 हजार मीटर पैदल चाल : 1. एकनाथ (पंजाब), 2. सुनील (दिल्ली), 3. सुमित (हरियाणा). 100 मीटर हर्डल्स (बालिका अंडर-18) : 1. शिवांगी डी रावत (दिल्ली), 2. नित्या आर (तमिलनाडु), 3. प्रियदर्शनी (तमिलनाडु). 10 हजार मीटर पैदल चाल (बालिका अंडर-20) 1. मेरी मार्गेट (केरल), 2. रवीना (हरियाणा), 3. भारती यादव (छत्तीसगढ़), लंबी कूद : 1. कृतिका (तमिलनाडु), 2. रामया (केरल), 3. अक्षिता पीएस (कर्नाटक). जेवलिन थ्रो (बालक अंडर-20) : 1. विकास विश्नोई (पंजाब), 2. मयंक शर्मा (पंजाब), 3. गौरव यादव (उत्तरप्रदेश).

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें