28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सभी वार्डो का बनेगा नक्शा

रांची : राजधानी के 55 वार्डो का नक्शा रांची नगर निगम बनायेगा. इन 55 वार्डो में कितनी भूमि सरकारी है, इसका भी डाटा रांची नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है. अब तक 34 वार्ड का नक्शा रांची नगर निगम द्वारा बना लिया गया है. महीने भर के अंदर सभी 55 वार्ड का नक्शा बन […]

रांची : राजधानी के 55 वार्डो का नक्शा रांची नगर निगम बनायेगा. इन 55 वार्डो में कितनी भूमि सरकारी है, इसका भी डाटा रांची नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है. अब तक 34 वार्ड का नक्शा रांची नगर निगम द्वारा बना लिया गया है. महीने भर के अंदर सभी 55 वार्ड का नक्शा बन कर तैयार हो जायेगा.
एक बार नक्शा तैयार हो जाने के बाद उसे निगम की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. इसके अलावा इस नक्शे की एक-एक प्रति शहर के सभी वार्ड कार्यालयों में रखी जायेगी. जिसे देख कर शहरवासी निगम क्षेत्र की भूमि के प्रकार के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
उक्त बातें नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने शनिवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि इन नक्शों में शहर के मैदान से लेकर तालाब, हर चीज को इंगित किया जायेगा. बैठक में मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अपर नगर आयुक्त ओमप्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, चीफ इंजीनियर सुरेश पासवान आदि उपस्थित थे.
राजीव आवास के लिए बदलेगा नियम
राजीव आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निगम अब नियमों में बदलाव करेगा. इसके तहत अब ऐसे आवास के निर्माण के लिए यूनिट वाइज टेंडर निकाला जायेगा. ज्ञात हो कि पूर्व में ऐसे आवास का निर्माण लाभुकों को ही करना था, परंतु लाभुकों ने भी इसमें रुचि नहीं दिखायी.
जमीन अधिग्रहण का बनेगा नियम
बैठक में शहर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो के लिए जमीन अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि निगम क्षेत्र के कई वार्डो में निगम की जमीन नहीं होने के कारण विकास कार्यो को धरातल पर उतारने में कठिनाई होती है. इसलिए ऐसा प्रस्ताव बनाया जाये कि निगम रैयतों की जमीन अधिग्रहित कर सके.
बदलेगी सूरत
बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि 14वें वित्त आयोग से नगर निगम को 350 करोड़ की राशि मिलनी है. इसके अलावा परफॉरमेंस ग्रांट के तहत सरकार 91 करोड़ की राशि देगी. इस प्रकार आने वाले पांच साल में 441 करोड़ रुपये मिलेंगे जिससे शहर की सूरत बदली जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें