Advertisement
कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार का विरोध किया
रांची : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे. कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार का विरोध किया. भाजपा के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे व रमन सिंह की अलबर्ट एक्का चौक पर बारात निकाली. सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, पंकज मुंडे का भी विरोध किया. युवा […]
रांची : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे. कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार का विरोध किया. भाजपा के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे व रमन सिंह की अलबर्ट एक्का चौक पर बारात निकाली. सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, पंकज मुंडे का भी विरोध किया. युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि भाजपा के भ्रष्ट नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संरक्षण दे रहे हैं.
नेताओं का कहना था कि भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे नेताओं को पद से बरखास्त करें. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा पूरे देश के सामने उजागर हो गया है.
देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश है. प्रदर्शन में प्रिंस बट्ट, शाहबाज अहमद, उज्जवल तिवारी, राजेश सिन्हा, आलोक तिवारी, अमृत, प्रथम साहू, कुमार रोशन, मेहुल प्रसाद, हैदर अली, शदाब, विक्की, दीपक साहू, सुमित साहू, प्रदीप पाठक, रामदेव सिंह, विनय गुप्ता, राजीव, लक्ष्मीकांत, सुनील सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement